फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कंबाइन हार्वेस्टर से एक घंटे में होगी 31.47 क्विंटल धान की कटाई

Mon, 30 Sep 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में धान की कटाई शुरू हो चुकी है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ किसानों से कंबाइन हार्वेस्टर से धान की कटाई की अपील कर रहे हैं। कहा कि कंबाइन हार्वेस्टर से एक घंटे में 31.47 क्विंटल धान की कटाई आसानी से की जा सकती है। किसानों को केंद्र में कंबाइन चलाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
विज्ञापन

जिले की यदि बात की जाए तो यहां पर लगभग 20523 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की जा रही है। साथ ही किसान अपनी खेती को और अधिक प्रभावी और उत्पादक बनाने के लिए नई तकनीकों को भी अपना रहे हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर के कृषि इंजीनियरिंग वैज्ञानिक डॉ. शाकिब परवेज और केंद्र प्रभारी डाॅ. संदीप चौधरी ने बताया कि कंबाइन हार्वेस्टर जैसी आधुनिक मशीनें समय और श्रम दोनों की बचत करती है और फसल की कटाई भी एक सामान होती है। मशीनों के इस्तेमाल से धान की कटाई जल्दी हो जाती है जिससे अगली फसल की बुवाई के लिए खेत को जल्द तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन

बताया कि पहले एक हेक्टेयर कटाई के लिए 10 से 15 लोगों की जरूरत होती थी और इसमें घंटों का समय लगता था। इसके बाद मड़ाई और सफाई के लिए अलग अलग मेहनत करनी पड़ती थी, लेकिन अब कंबाइन हार्वेस्टर से एक ही व्यक्ति एक घंटे में पूरा काम कर सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र में किए गए प्रदर्शन में पाया गया है कि एक व्यक्ति कंबाइन हार्वेस्टर का उपयोग करके एक घंटे में केवल 0.11 क्विंटल धान ही काट पाता है। अब यह तुलना दिखाती है कि मशीन से काम करने पर कितनी तेजी और आसानी से फसल तैयार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें