फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भोकरहेड़ी में प्रशिक्षण शिविर के लिए 31 एनसीसी कैडेट्स रवाना

विज्ञापन
बटालियन से दस दिवसीय प्रशिक्षण के लिए रवाना होते एन सी सी कैडेट्स। (स्त्रोत बटालियन) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना (मेरठ)। कृषक इंटर कॉलेज परिसर स्थित 73 यूपी बटालियन, एनसीसी से गणतंत्र दिवस शिविर की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित अंतर-स्कूल प्रतियोगिता में चुने गए 31 कैडेट्स एसडी-10, एसडब्लू-12, जेडी-05, जेडब्लू-04 प्रथम चरण पार कर अंतर-बटालियन प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए। यह कैडेट्स भोकरहेड़ी मुजफ्फरनगर में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।
विज्ञापन

कमान अधिकारी कर्नल शैली मलहोत्रा के निर्देशन और हवलदार मोनू देशवाल (कमांडो) व हवलदार सत्यप्रकाश के नेतृत्व में रवाना हुए इन कैडेट्स को संबोधित करते हुए कर्नल शैली मलहोत्रा ने कहा, हमारा उद्देश्य सर्वश्रेष्ठ कैडेट का चयन कर बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि हमारे कैडेट्स दिल्ली में गणतंत्र दिवस शिविर के दौरान कर्तव्य पथ, गार्ड ऑफ ऑनर, प्रधानमंत्री रैली, फ्लैग एरिया प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर सूबेदार मेजर कुलविंदर सिंह, सूबेदार चंचल सिंह, बीएचएम विकल कुमार और हवलदार मोहित सहित अन्य सैन्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें