फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रठौरा खुर्द में अधूरा नाला, किसानों को लाखों रुपये का नुकसान

विज्ञापन
रठौरा खुर्द में अधूरे नाले से गांव के पानी से नष्ट हुई किसानों की गन्ने की फसल स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। विकास खंड के गांव रठौरा खुर्द में जल निकासी के लिए बनाया गया नाला एक साल से अधूरा पड़ा है। यह अधूरा नाला किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। किसानों का आरोप है कि नाले का निर्माण बीच में रुकने से बारिश का पानी उनके खेतों में भर रहा है। इससे गन्ने और धान की फसल खराब होने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
किसान प्रदीप बवेजा ने एसडीएम से पानी निकासी और नाले का निर्माण पूरा कराने की मांग की है। बवेजा ने बताया कि पिछले वर्ष ग्राम पंचायत ने मनरेगा के तहत नाले का निर्माण शुरू कराया था। नाला गांव से उनके खेत तक बना, पर आगे का कार्य पूरा नहीं हुआ। किसानों का आरोप है कि कुछ किसानों के विरोध के कारण नाला निर्माण रोक दिया गया। आदित्य नारंग, अमित बजाज, सतीश बजाज, प्रदीप बवेजा और सतीश बत्रा समेत अन्य किसानों ने जलभराव से फसल को भारी नुकसान बताया। उन्होंने नाले को आगे मौजूद नाले से जोड़ने या राजस्व अभिलेखों में दर्ज स्थान पर बनाने की मांग की। किसानों का यह भी आरोप है कि वर्तमान नाला निर्धारित स्थान के बजाय अवैध रूप से बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि एक साल से यह समस्या बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने की बात कही है। किसान प्रदीप बवेजा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी। उनका आरोप है कि विकास खंड अधिकारियों ने उनसे बात किए बिना ही कागजों में शिकायत का निस्तारण कर दिया। अब वह दोबारा शिकायत करेंगे।
एसडीएम मवाना संतोष कुमार ने बताया कि किसानों की शिकायत मिली थी। बीडीओ हस्तिनापुर को इसके निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें