फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना सर्किल में 300 छोटे-बड़े वाहनों का चालान

विज्ञापन
सरधना। नानू-मेरठ रोड पर मुख्य मार्ग के दोनों तरफ खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
नियमों के उल्लंघन पर 18 प्राथमिकी दर्ज, सात बड़े वाहन सीज किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। घने कोहरे और रात के समय हादसों की आशंका को देखते हुए मेरठ-करनाल हाईवे सहित अन्य मुख्य मार्गों पर शीघ्र ही सफेद पट्टी बनाई जाएगी। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि इसके लिए पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। अधिकारी अधिनस्थ कर्मचारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले शुक्रवार को जिले में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम डॉ. वीके सिंह ने कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाईवे और मुख्य मार्गों पर अवैध कट को बंद करने और सफेद पट्टी बनवाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे, बरनावा रोड, चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी सहित अन्य मार्गों पर यह कार्य जल्द किया जाएगा। सीओ व थानाध्यक्ष को सड़क किनारों पर खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का पालन न करने और रिफ्लेक्टर न होने पर वाहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सरधना सर्किल में 300 छोटे-बड़े वाहनों का चालान किया गया। 18 प्राथमिकी नियमों के उल्लंघन पर दर्ज की गई है और सात बड़े वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें