फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 से सिटी बसें बंद, बस अड्डे होंगे शिफ्ट  

Fri, 27 Jul 2018 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में पुलिस-प्रशासन का फोकस यातायात प्रबंधन और सुरक्षा पर है। 28 जुलाई से शुरू होने जा रही इस यात्रा को देखते हुए 30 जुलाई से 10 अगस्त तक भैसाली बस अड्डा सोहराब गेट डिपो पर शिफ्ट हो जाएगा। वहीं, महानगर बस सेवा (सिटी बसें) भी बंद हो जाएगी। 31 जुलाई से शहर में रूट डायवर्जन प्लान के तहत चार अगस्त से टेंपो भी बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


भैसाली बस अड्डा
ट्रैफिक पुलिस द्वारा तैयार किए गए प्लान के अनुसार शहर का भैसाली बस अड्डा 30 जुलाई की सुबह 8 बजे से 10 अगस्त तक सोहराब गेट बस अड्डे से संचालित होगा। मेरठ-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन इस अवधि में सोहराब गेट बस अड्डे से होगा। 

बागपत रोड की बसों की व्यवस्था 
मेरठ और बागपत के बीच आने-जाने वाली रोडवेज की बसें 30 जुलाई से भैसाली रोडवेज बस अड्डे की बजाय केवल बागपत बाईपास से ही चलेंगी। ये बसें शहर के अंदर नहीं घुसेंगी। बागपत बाईपास से ही इनका मेरठ से बागपत आवागमन रहेगा। 
विज्ञापन


बड़ौत मार्ग की बस व्यवस्था
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसें भी 30 जुलाई से भैसाली बस अड्डे के स्थान पर रोहटा रोड बाईपास से ही चलेंगी। बाईपास तक ही इनका आवागमन होगा । इन्हें भी शहर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 


सरधना-शामली रूट
शहर से सरधना और शामली के लिए जाने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें 30 जुलाई से कंकरखेड़ा बाईपास तक ही चलेंगी। कंकरखेड़ा फ्लाईओवर तक ही इनका आवागमन होगा। इसलिए यात्रियों को वही से ये बस पकड़नी होंगी।

प्राइवेट बसों की व्यवस्था 
शहर से मवाना हस्तिनापुर ,मीरापुर और बिजनौर के लिए चलने वाली प्राइवेट बसें पुलिस चौकी गंगानगर से चलेंगी। एक तरह से मवाना बस अड्डा गंगानगर शिफ्ट हो जाएगा। शहर से किला परीक्षितगढ़ रोड पर चलने वालीं सभी प्राइवेट बसें पुलिस चौकी यादगारपुर बसंत विहार किला रोड से चलेंगी। हापुड़ रोड पर हापुड़-बुलंदशहर जाने वाली सभी प्राइवेट बसें एल ब्लॉक पुलिस चौकी हापुड़ रोड से संचालित हाेंगी। अंबाला बस स्टैंड बेगमपुल से चलने वाली प्राइवेट बसें पुलिस चौकी गंगानगर के पास बस स्टैंड से मवाना बहसूमा, मीरापुर, जानसठ से होकर मुजफ्फरनगर तक जाएंगी। 
नहीं चलेंगी सिटी बसें
शहर के अंदर सिटी स्टेशन, कैंट स्टेशन और अन्य सभी मार्गों पर चलने वालीं जेएनएनयूआरएम और प्राइवेट सिटी बसों का संचालन 30 जुलाई की शाम से पूरी तरह बंद हो जाएगा। कोई भी बस नहीं चलने दी जाएगी। ये व्यवस्था 10 अगस्त तक प्रभावी होगी।

आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई 
चार अगस्त से शहर क्षेत्र में सभी तरह के भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इनसे जुडे़ गैस एजेंसी संचालक आदि सभी से कहा गया है कि वे उक्त आवश्यक वस्तुओं की पांच छह दिनों की आपूर्ति के लायक स्टॉक पहले से ही करके रख लें ताकि कोई परेशानी न हो।

इन हल्के वाहनों को पास
दूध ब्रेड और सब्जी आदि के हल्के वाहनों को यातायात विभाग द्वारा पास जारी किए जाएंगे। ऐसे वाहनों को कांवड़ मार्ग पर निर्धारित निर्देशों का पालन करना होगा।

चार अगस्त से टेंपो/ऑटो भी बंद
4 अगस्त से शहर में सभी प्रकार के वाहन आटो, टेंपो, जीप और अन्य चार पहिया वाहनों का आवागमन कांवड़ मार्ग पर पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। केवल कांवड़ पास वाले वाहन ही कांवड़ मार्ग को छोड़ अन्य मार्गों पर चलेंगे। 

कांवड़ियों की संख्या पर निर्भर
हमने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। डायवर्जन की डेट प्रस्तावित की गई है। लेकिन इसका क्रियान्वयन कांवड़ियो की संख्या पर निर्भर करता है। इसलिए कांवड़ियों की संख्या के आधार पर इस प्लान को प्रस्तावित तिथि से पहले या बाद में भी किया जा सकता है। -संजीव वाजपेयी एसपी ट्रैफिक 

शहर में 23 प्रेशर प्वाइंट चिह्नित 
मेरठ। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शहर में 23 प्रेशर प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। यहां भीड़ की वजह से जाम लगने की आशंका है। इन स्थानों पर बैरियर लगाकर व्यवस्था बनाई जाएगी।
यातायात विभाग के प्लान में मोदीपुरम पुल के नीचे, बीएन पीएसी गेट, टैंक चौराहा, जादूगर चौराहा, जीरो माइल, बेगमपुल चौराहा, रोडवेज अड्डा, जली कोठी चौराहा ,केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, ईदगाह चौराहा, मेट्रो प्लाजा, माधवपुरम गेट, शॉप्रिक्स मॉल चौराहा, परतापुर बाईपास तिराहा, मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड़, सुभारती यूनिवर्सिटी, बागपत बाईपास पुल के नीचे, कंकरखेड़ा बाईपास पुल के नीचे, कमिश्नरी आवास चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, सोहराब गेट बस स्टैंड और हापुड़ अड्डे कुल 23 स्थानों को चिह्नित किया गया 

सभी कट होंगे बंद
मुख्य कांवड़ मार्ग सकौती बॉर्डर से मोहिउद्दीनपुर बॉर्डर तक एनएच-58 के सभी डिवाडर कटों को बंद करने का काम शुरू हो गया है।

बनेंगे एस शेप बैरियर
मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी, परतापुर बाईपास तिराहा, बागपत बाईपास तिराहा, शोभापुर बाईपास चौराहा, सरधना बाईपास चौराहा, मोदीपुरम तिराहा, दौराला चौराहा, रुड़की चुंगी चेक पोस्ट, जादूगर चौराहा, जीरो माइल चौराहा, बिजली बंबा पुलिस चौकी, एल ब्लॉक चौराहा, के ब्लॉक चौकी, यूनिवर्सिटी रोड, जेल चुंगी और कमिश्नर आवास चौराहे पर एस शेप में बैरियर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें