फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खिर्वा जलालपुर में आम के 30 पेड़ काटे

विज्ञापन
सरधना। ​खिर्वा जलालपुर में आम के बाग में हुआ पेड़ों का अवैध कटान। ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव खिर्वा जलालपुर के जंगल में मुख्य मार्ग के किनारे स्थित आम के बाग में दिन के समय ही लगभग तीस पेड़ों का अवैध कटान कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कटान स्थानीय साठगांठ के तहत किया गया। उन्होंने घटना की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर जिला अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बाग में लगे पेड़ों के काटने से मिट्टी की नमी, मौसम और स्थानीय जैव विविधता प्रभावित हो रही है। कई लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पेड़ों के कटान की अनुमति के संबंध में वन विभाग से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें