फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : टीपी नगर में भट्टा व्यापारी के बेटे से 30 लाख रुपये बरामद

Mon, 31 Jan 2022 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

एक कार को रोककर देखा गया तो उसमें एक बैग था। बैग खोला तो नोटों से भरी गड्डी निकली। थाने में लाकर जांच की तो यह रकम 30 लाख रुपये थी। कार चालक वरुण गुप्ता से इस बारे में जानकारी मांगी गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के तहत उड़न दस्ते का चेकिंग अभियान जारी है। टीपीनगर क्षेत्र के कान्हा पलाजा पर चेकिंग के दौरान भट्ठा वसंत कुंज निवासी व्यापारी सुनील गुप्ता के बेटे वरुण गुप्ता की कार से 30 लाख रुपये बरामद किए गए। नोटों में 500-500 रुपये की 60 गड्डी थी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक गिनती की। थाने में रकम रख ली गई और 48 घंटे में इस धनराशि का स्रोत बताने के लिए नोटिस जारी किया गया है। आयकर विभाग की टीम भी टीपीनगर थाने पहुंची और इस धनराशि के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव : यूपी के इस जिले में अजनबी बनकर रह रहे 350 लोग, खंगाला जाएगा आपराधिक रिकॉर्ड
विज्ञापन


रविवार दोपहर टीपीनगर पुलिस के साथ ही उड़न दस्ते के सदस्य चेकिंग कर रहे थे। कान्हा प्लाजा के पास एक कार को रोककर देखा गया तो उसमें एक बैग था। बैग खोला तो नोटों से भरी गड्डी निकली। थाने में लाकर जांच की तो यह रकम 30 लाख रुपये थी। कार चालक वरुण गुप्ता से इस बारे में जानकारी मांगी गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

कुछ देर बाद वरुण के पिता सुनील गुप्ता भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बागपत में उनके भट्ठे हैं। कुछ रुपये उन्होंने दो दिन पहले बैंक से निकाले थे और कुछ बिक्री से जुड़े हैं। यह रुपये मजदूरों के साथ ही अन्य लोगों को दिए जाने थे। थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि आयकर विभाग की टीम को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारी भी पहुंचे और इस धनराशि के स्रोत के बारे में जानने का प्रयास किया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नोटिस जारी किया गया। इसमें कहा गया कि 48 घंटे में इस धनराशि का स्रोत नहीं बताया गया तो रकम को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें