फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉलेज न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोग्राफी धैर्य और दृष्टि का अभ्यास : प्रशांत पराशर
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के चित्रकला और चित्रांकन विभाग ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर एक कार्यशाला आयोजित की। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के मार्गदर्शन में हुआ। छात्राओं ने अकादमी का भ्रमण किया। निदेशक प्रशांत पराशर ने कैमरे के प्रयोग और फोटोग्राफी की बारीकियों पर प्रशिक्षण दिया। पराशर ने कहा कि फोटोग्राफी केवल तकनीक नहीं, बल्कि धैर्य और दृष्टि का अभ्यास है। वहीं विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना रानी ने बताया कि विद्यार्थियों को तकनीक के साथ भावनाओं को व्यक्त करना भी सीखना चाहिए। कार्यशाला में डाॅ. नाजिमा इरफान, डॉ. पूनम लता, डॉ. गरिमा और डॉ. हिना यादव भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन


छात्राओं ने समझा व्यापार से स्टार्टअप का रिश्ता
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को प्राचीन भारतीय व्यापार नीति एवं आधुनिक स्टार्टअप विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। डॉ. दीक्षा ने प्राचीन व्यापार नीतियों और कौटिल्य के अर्थशास्त्र सिद्धांतों को आधुनिक स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ा। छात्राओं ने संवाद में भाग लिया और प्रश्नों के माध्यम से विषय को समझा। व्याख्यान संस्कृत विभाग और आईआईसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने कार्यक्रम का निर्देशन किया। संस्कृत विभाग की प्रभारी प्रियांशी ने इसका सफल संचालन और संयोजन किया। इस अवसर पर प्रो. ममता सिंह, डॉ. मणि और डॉ. निशा सहित कई प्रवक्ताएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें