फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सातवें दिन 30 ने दी शारीरिक दक्षता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विवि में प्रवेश के लिए अब तक 280 अभ्यर्थी दे चुके हैं परीक्षा
विज्ञापन

26 तक होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, इसके बाद आएंगे नतीजे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रम में चल रहे प्रवेश के लिए बुधवार को भी शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। चौधरी चरण सिंह विवि के खेल मैदान में आयोजित परीक्षा में बुधवार को 30 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।
इसमें 10 ने एमएससी योगा, 15 ने बीएससी योगा और 5 ने बीपीईएस के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। 13 अगस्त से शुरू हुई परीक्षा में अभी तक 280 से अधिक युवा परीक्षा से चुके हैं।
विज्ञापन

खेल विवि की ओर से बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में 50 सीटों पर, बीएससी योगा (बैचलर ऑफ साइंस इन योगा ) में 40 सीटों पर, एमएससी योगा (मास्टर ऑफ साइंस इन योगा) में 20 सीटों पर और पीजी डिप्लोमा कोर्स में 15-15 सीटों पर प्रवेश के लिए प्रक्रिया चल रही है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 50 मीटर दौड़ 11:3 सेकंड में पूरा करनी है।
महिला अभ्यर्थियों के लिए 50 मीटर दौड़ पूरी करने को 12:3 सेकंड का समय दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को श्रेणी-दो और श्रेणी-एक में क्रमशः अधिक अंक प्राप्त होंगे, जिससे उनकी मेरिट में सुधार होगा।
विज्ञापन

पुरुष अभ्यर्थियों को दौड़ के अलावा ओवरहेड बैक थ्रो में तीन किलो की गेंद को कम से कम चार मीटर फेंकना, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप एक मीटर और 800 मीटर दौड़ या वॉक चार मिनट के भीतर पूरी करनी होगी। महिला अभ्यर्थियों को भी दौड़ के साथ ओवरहेड बैक थ्रो में दो किलो की गेंद दो मीटर तक फेंकना होगा। स्टैंडिंग ब्रॉड जंप 0.6 मीटर और 800 मीटर दौड़ या वॉक पांच मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें