फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजना के 28 लाभार्थी चयनित, 79 प्रतीक्षा में

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के तहत लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2026-27 के लिए पात्र आवेदकों का चयन किया गया।
विज्ञापन

दुग्धशाला विकास विभाग ने नंदबाबा दुग्ध मिशन के पोर्टल पर ई-लॉटरी से पूरी तरह पारदर्शी यादृच्छिकीकरण किया। मेरठ के 107 पात्र आवेदकों में से 28 लाभार्थियों का चयन हुआ। इनमें 14 पुरुष व 14 महिला लाभार्थी शामिल हैं। वहीं, 79 आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। प्रतीक्षा सूची में 50 पुरुष और 29 महिलाएं हैं। चयनित लाभार्थियों को योजना के तहत दो स्वदेशी नस्ल की गायों की इकाई स्थापित करने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें