फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27,946 बोतलों की निकल चुकी इस्तेमाल की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खड़ौली के पास कोल्डड्रिंक के गोदाम में 27946 कोल्ड ड्रिंक की बोतलें ऐसी निकली हैं, जिनकी इस्तेमाल की तारीख (एक्सपायरी डेट) निकल चुकी थी। एफएसडीए ने यहां बुधवार को छापा मारा था और ऐसी बोतलों से छंटनी करने के निर्देश दिए थे, जिनके प्रयोग की समय सीमा बची हुई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि इन बोतलों में 16172 लीटर कोल्ड ड्रिंक भरी हुई है। इन्हें नष्ट कर कराना पड़ेगा। इसके लिए गोदाम संचालक को हिदायत दे दी है। वह मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में भेजकर इनको नष्ट कराएगा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि जब नष्ट कराएंगे तो इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा प्रशासन की भी देनी होगी। शनिवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने इसका निरीक्षण किया। छंटनी के बाद बोतलें अलग-अलग करा दी गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें