फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 26 नई एंबुलेंस मिलेंगी, 14 आ गईं, गर्भवतियों व मरीजों को राहत

Sat, 05 Apr 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले को 26 नई एंबुलेंस मिलेंगी। इनमें से 14 एंबुलेंस जिले में आ चुकी है। दो एंबुलेंस अगले सप्ताह आएगी। शेष जल्द ही प्राप्त होगी। जिन एंबुलेंस को बदला जा रहा है, वह 2.50 लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी हैं। कंडम हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 102 सेवा की 29 व 108 स्वास्थ्य सेवा की 33 व तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस संचालित हैं। 26 एंबुलेंस मानक को पूरा कर चुकी है। इसलिए कई बार एंबुलेंस के खराब रहने पर रिस्पांस समय पर नहीं पहुंच पाती। इनके संचालन से गंभीर बीमार होने, सड़क हादसे में घायल एवं गर्भवतियों को प्रसव के लिए समय पर अस्पताल पहुंचाने में समस्या होती।
गर्भवती महिलाओं, सड़क हादसे में घायल एवं गंभीर मरीजों के लिए शासन ने जिले को 26 एंबुलेंस आवंटित की है। फिलहाल 102 सेवा की 14 एंबुलेंस आ गई है। सभी को जिला अस्पताल परिसर में खड़ा कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जो एंबुलेंस मिली है, वह जल्द ही संचालन शुरू होगा। जो एंबुलेंस आई है, वह नई तकनीक की है।
विज्ञापन

आबादी, अस्पताल के हिसाब से पर्याप्त नहीं एंबुलेंस जिले की आबादी करीब 41 लाख है। आबादी और अस्पताल की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में 102 व 108 सेवा की एंबुलेंस पर्याप्त नहीं है। प्रतिदिन 70 से 80 कॉल आती है। एंबुलेंस पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन व चालक 12-12 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। 108 सेवा की एंबुलेंस पर दो-दो ईएमटी व चालक होते हैं, जबकि 102 सेवा पर एक-एक ईएमटी-चालक की ड्यूटी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें