फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजारी शराब माफिया साथी सहित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम मुठभेड़ में 25 हजारी शराब माफिया को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम सूचना मिली कि गैंगेस्टर में वांछित 25 हजार का इनामी शराब माफिया कल्लू वेदव्यासपुरी के जंगल में मौजूद है। वह अवैध शराब की सप्लाई के लिए निकला है। सूचना पर इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद गौतम, एसएसआई संजय शर्मा ने पुलिस बल के साथ बदमाश को वेदव्यासपुरी के जंगल में घेर लिया। तभी बदमाश ने अपने साथी के साथ पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इंस्पेक्टर टीपीनगर ने बताया कि पकड़े गये बदमाश चौहानपुरी टीपीनगर निवासी कल्लू पुत्र शशिप्रकाश और आजाद पुत्र वीरसेन हैं। दोनों शराब माफिया हैं। काफी समय से वांछित थे। दोनों के खिलाफ दो दर्जन ज्यादा मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से 100 लीटर एथनॉल, छह कट्टी अवैध शराब से भरी 200 पन्नी के पैकेट, दो सीएमपी, चार कारतूस 315 बोर व एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि कल्लू पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें