फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना में फायरिंग में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला कमरानवाबान में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने फरार 25 हजार के इनामी इलियास पुत्र शाहिद को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि 7 नवंबर को मोहल्ला कमरानवाबान निवासी अरशद खान के साथ रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए उसके घर पर जाकर फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया था। घटना के संबंध में सोफिया अली खान ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोपी गुफरान पुत्र इस्लाम, इमरान पुत्र इस्लाम, रहीम पुत्र ताहिर, अय्यूब पुत्र मीम, इलियास पुत्र शाहिद व शादाब पुत्र रहीसुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस रहीम व अय्यूब को पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं, 25 हजार के इनामी आरोपी इलियास को तहसील रोड से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद शुक्रवार को उसका चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें