फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब के बेटे फिरोज समेत 25 लोग रहे नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
याकूब कुरैशी के बेटे समेत 25 लोग किए नजरबंद
विज्ञापन

मेरठ। अयोध्या फैसले पर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा समेत 25 लोग शनिवार को नजरबंद रखे गए। वहीं, चिह्नित किए गए लोग मेरठ शहर को छोड़कर पहले ही चले गए। पुलिस ने उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा लगाया हुआ था।
पुलिस ने अयोध्या फैसले पर सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व विधायक योगेश वर्मा व पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी समेत 10 लोगों को चिह्नित किया था। जिनको जिले से बाहर रहने की हिदायत दी हुई थी। चेतावनी भी दी कि अगर कोई चिह्नित नेता या व्यक्ति पुलिस को दिखाई दिया तो वह सीधे जेल भेज देंगे। शनिवार सुबह पुलिस याकूब कुरैशी के घर पहुंची, जहां पर याकूब और उसके बेटे इमरान के बारे में जानकारी ली। दोनों ही बाहर बताए गए। उसके बाद याकूब के छोटे बेटे फिरोज उर्फ भूरा को घर में ही नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि उनके सर्किल में याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा समेत 25 लोगों को नजरबंद रखा गया। याकूब व इमरान बाहर बताए गए। जिले में अन्य लोगों पर भी पुलिस की नजर रही। जिसका नतीजा यह हुआ कि कोई भी विवादित बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें