संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से सनसनी फैल गई। हंडिया मोहल्ला बाबर वाली कोठी निवासी कशिश काफी समय से डिप्रेशन में था। शनिवार सुबह वह परिजनों से लड़कर घर से बाहर निकला था। कुछ घंटे बाद लोगों ने परिजनों को बताया कि कशिश का शव जाफर वाला बाग के निकट पड़ा है। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और बिना पुलिस को सूचित दिए, शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। दूसरी ओर, मेडिकल थाना क्षेत्रांतर्गत जागृति विहार सेक्टर-8 निवासी अनुज गिल (35) सेक्टर-9 स्थित नलकूप पर रात में चौकीदारी करता था। शुक्रवार रात वह ड्यूटी गया था। शनिवार सुबह उसका शव नलकूप पर पड़ा मिला। चिकित्सक ने हार्टअटैक से मौत की पुष्टि की है।