फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला समिति में डायरेक्टर पद के लिए 25 और सिवाया में 15 प्रत्याशियों ने खरीदे फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सहकारी साधन समिति दौराला और नवनिर्मित सहकारी समिति सिवाया के प्रबंध समिति के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को फार्म बिक्री और नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
विज्ञापन

दौराला और सिवाया समिति पर सुबह से ही नामांकन के लिए फार्म खरीदने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ जमा रही। सिवाया समिति पर भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में महिला प्रत्याशी विमलेश ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, दौराला समिति पर रालोद नेता संजय पनवाड़ी के नेतृत्व में मिथिलेश ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी आजम परवेज खान ने बताया कि दौराला समिति पर डायरेक्टर पद के लिए 25 और सिवाया समिति पर 15 प्रत्याशियों ने डायरेक्टर पद के लिए नामांकन फार्म खरीदे। दोनों समितियों पर नौ-नौ डायरेक्टर चुने जाने हैं, जो समिति के अध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें