फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 24 दिव्यांग बच्चे यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र

विज्ञापन
बीआरसी माछरा पर छात्राओं के लिए असेसमेंट कैंप में मौजूद चिकित्सक गण।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। ब्लॉक संसाधन केंद्र माछरा पर परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग एवं जिला चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह एवं जिला समन्वयक(समेकित शिक्षा) राजेश कुमार के निर्देशन में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 41 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चिकित्सकों की विशेषज्ञ की टीम जिसमें एसीएमओ डॉ. अतुल कुमार, ईएनटी सर्जन डॉ. आलोक नायक,आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. प्रथमेश,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष,क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. विभा नागर एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रत्नेश कुमार वर्मा शामिल रहे। इनके द्वारा चिकित्सीय परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद 24 दिव्यांग बच्चों को यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाया गया। 11 बच्चों को अग्रिम जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया तथा छह बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार अपात्र पाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षक शिवकेश तिवारी, दीपक कुमार, मनोज वशिष्ठ, रुचि कर्णवाल एवं गौरव शर्मा, परवेज अली, वरिष्ठ समाजसेवी, तशरीफ अली, प्रशिक्षक चारु शर्मा, सोनू कुमार, अमरीश शर्मा, इमरान अहमद, अनिल कुमार, चांद मोहम्मद व बीआरसी स्टाफ योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें