फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने विपिन मनचंदा

विज्ञापन
बहसूमा। रामराज व्यापार मंडल के गठन के पदाधिकारी फोटो व्यापार मंडल
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज हस्तिनापुर रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर मार्केट में बृहस्पतिवार को संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें संगठन की वार्षिक समीक्षा के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। विपिन मनचंदा को अध्यक्ष, डॉ. श्रीपाल कोहली को उपाध्यक्ष, केपी सिंह धीमान को महामंत्री और सुदर्शन गोयल को कोषाध्यक्ष मनोनीत कर मनोनयन पत्र सौंपे गए।
प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के बीमा कवर को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने तथा बिजली की वाणिज्यिक दरों को सामान्य करने की मांग सरकार के समक्ष रखी गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान, प्रदेश मंत्री नरेंद्र अग्रवाल, सत्येंद्र शर्मा, विनोद पवार, राजेंद्र गुंबर, अरविंद चौहान, सुरेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें