फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में ये 22 इलाके हुए हॉटस्पॉट से मुक्त, अब रह गए सिर्फ इतने, एक क्लिक में पढ़िए पूरा अपडेट

Tue, 02 Jun 2020 10:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सैनिटाइज करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पिछले 48 घंटों में 22 इलाकों को हॉटस्पॉट से मुक्त कर दिया गया है। कोरोना संक्रमित मरीज जैसे-जैसे स्वस्थ हो रहे हैं और उन इलाकों में मरीजों की चेन टूट रही है ऐसे में उन इलाकों को सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर ग्रीन जोन में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


जिले में 79 इलाके अभी तक हॉटस्पॉट में शामिल हुए, लेकिन अब सिर्फ 25 इलाके ही हॉटस्पॉट रह गए हैं। जिला प्रशासन का मानना है कि अगले एक सप्ताह में यदि कोरोना संक्रमण की चेन ऐसे ही टूटती रही तो हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या 15 के आसपास रह जाएगी।

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा का कहना है कि सुपर लॉकडाउन से संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर पिछले 48 घंटों में 22 इलाकों को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है, लेकिन यहां लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली व गुरुग्राम से आए दो युवकों समेत मेरठ में कोरोना के 10 मरीज मिले, तीन हजार लोगों के घर होम क्वारंटीन का नोटिस चस्पा
विज्ञापन


यह हुए मुक्त
भगवतपुरा, पूठा, देवपुरी, माधवपुरम, प्रह्लाद नगर, फूलमंडी, नारंगपुर, आरकेपुरम, शीशमहल, खुशहाल कॉलोनी, श्याम नगर, खत्ता रोड, बनवारी वाटिका भीमनगर, शिवशक्तिनगर को शनिवार को ग्रीन जोन में शामिल किया था।

भगवतपुरा, तेजगढ़ी, पिलोखड़ी, सराय जीना, जलालपुर, बहसूमा, पनवाड़ी को सोमवार को हॉट स्पॉट से ग्रीन जोन में शामिल किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें