दौराला। पुलिस ने रविवार को अर्द्धसैनिक बलों एवं आरआरएफ के जवानों के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इसका उद्देश्य लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
गांव कैली गांव से शुरू फ्लैग मार्च दादरी भरौटा, मोहनीपुर, शाहपुर जद्ीद, मामूरी, अख्तयारपुर समौली से होता हुआ दौराला कस्बा पहुंचा। इस दौरान एसओ दौराला रितेश कुमार ने क्षेत्र के लोगों को चुनाव संबंधित शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं, दूसरी ओर साफ कहा कि लोकसभा चुनाव में किसी तरह की कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी भी दी कि यदि किसी असामाजिक तत्व ने चुनाव में अथवा गांव की फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया तो उन्हें किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे कस्बे की जनता में दिनभर हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर एसआई इंद्रजीत, इंद्रपाल सिंह, केपी सिंह, कांस्टेबल सुधीर मलिक, हिमांशु मलिक, सुबोध कुमार, अनंगपाल सिंह, प्रदीप सैनी आदि मौजूद रहे।