हरा भारत स्वच्छ भारत की दिलाई शपथ
कंकरखेड़ा। सुभाषपुरी स्थित सेंट जेम्स स्कूल में शनिवार को एसोसिएशन ऑफ स्कूल फॉर आईसीएसई व आईएससी मेरठ जोन इंटर स्कूल ड्रांइग/पेटिंग, क्रिएटव राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें सेंट जेम्स, सेंट मेरी अकादमी, सोफिया गर्ल्स स्कूल, सेंट फ्रांसिस कांवेंट स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल (शामली), क्रिस्तू ज्योति कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट थॉमस (खतौली), गुरुकुल इंटरनेशनल, ऑल सेंट आदि स्कूलों ने भाग लिया। डॉ. सिस्टर जेसी जोसे ने प्रार्थना की और बच्चों द्वारा समूहगान किया गया। कक्षा छह और सात की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। सिम्मी सब्भरवाल ने सभी प्रतिभागियों को हरा भारत स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई। निर्णायक मंडल का कार्यभार ऊषा गुलाटी, नीता चौधरी, अरशा जॉयस, बिल्फ्रेड, मिस्टर माइकल एंथनी ने संभाला। इस दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रबंधक महेंद्र सिंह व प्रधानाचार्या नवीन गुप्ता ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पद के साथ प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। अमित सिंह, अर्पणा सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।