गिरीश थापर को सम्मानित किया
मेरठ। फिल्म और टीवी आर्टिस्ट गिरीश थापर को दिल्ली रोड स्थित रूद्रा शूटिंग एकेडमी में सम्मानित किया गया। गिरीश थापर फिल्म रेस -3 व कई, सीरियल व अन्य फिल्मों और एड में काम कर चुके है। थापर ने बताया कि अभी उनके कई सीरियल आने वाले है और स्टार प्लस के शो कृष्णा चली लंदन में भी उनका किरदार है। इस दौरान उन्होंने एकेडमी के बच्चों को मोटीवेट किया कहा कि बच्चे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े और जीवन में कुछ हासिल करने की ओर अग्रसर हो। प्रशांत कौशिक, आदित्य शर्मा, प्रतीक गुप्ता, उमंग जैन, खुशी, सार्थक जैन, प्रथम व अमित आदि मौजूद रहे।