फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेन डांस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेन डांस पर खूब हुआ धमाल
विज्ञापन

मेरठ। एलेक्जेंडर क्लब में रेन डांस पर महिलाएं और बच्चे खूब थिरके। यहां शनिवार रात कुछ अलग ही समां था। म्यूजिक पर जमकर धमाल मचा। रिमझिम फुहारों के बीच पंजाबी और पॉप गीतों पर खूब डांस हुआ। क्लब सदस्यों के परिजनों ने खूब मस्ती की। इस मौके पर क्विज तथा अन्य प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

एलेक्जेंडर क्लब में रेन डांस का आयोजन किया गया। इसमें महिलाएं, बच्चे और नौजवानों ने खूब मस्ती की। बारिश की बूंदों के साथ गीत संगीत जो सिलसिला एक बार शुरू हुआ तो इसमेें सभी सराबोर हो गए। नए गीतों के साथ पुराने गीतों के कांबिनेशन ने माहौल को शानदार बना दिया। छमक-छल्लो, रंग बरसे, तेरा बज मुझे जीने ना दे, टिप-टिप बरसा पानी, डम-डम डिगा-डिगा, खाई के पान बना रस वाला, दे-दे प्यार दे, होठों में ऐसी बात, सांग पर खूब डांस किया गया। क्लब सेक्रेट्री मुकेश जैन, राजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल ,जय प्रकाश, जेके अग्रवाल, राजन गर्ग, राजन अग्रवाल, नीरज रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें