कॉलेज में वनमहोत्सव पर किया पौधरोपण
मेरठ। आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट पर शनिवार को वातावरण शुद्घि के लिए हवन एवं वनमहोत्सव सप्ताह मनाया गया। कॉलेज परिसर पर पौधरोपण किया गया जिसमें कॉलेज की अध्यापिकाओं व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या रेनु यादव ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर मार्ग दर्शन करते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का भी आह्वान किया।