फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा करा रही दलितों का उत्पीड़न: नगमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा में जेल गए दलित लोगों के पक्ष में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नगमा ने शनिवार को डीएम से मुलाकात की। वहीं, सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में भाजपा पर दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगमा ने कहा कि हमने जिलाधिकारी से मांग की है कि एक सप्ताह में निर्दोषों को जेल से बाहर निकलवाया जाए। नहीं तो बेगुनाह लोगों को रिहा कराने के लिए कांग्रेस प्रशासन व भाजपा सरकार से लड़ने के लिए तैयार है। कांग्रेस नेता जेल गए बेगुनाह युवकों को चिह्नित कर उनकी सूची डीएम को सौंपेंगे। नगमा ने आरोप लगाया कि देश में नफरत का माहौल फैलाया जा रहा है। भाजपा लोगों को आपस में लड़वा रही है। केंद्र सरकार ने चार साल में देश को पीछे धकेलने का काम किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। इस दौरान शहर अध्यक्ष शबी खान, अनिरुद्ध त्यागी, सेवादल जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर, उदयवीर त्यागी, सलीम खान, कनिष्का रफेल, दीपक शर्मा, अश्वनी जाटव, नवीन गुर्जर, एसके शाहरुख, अरुण कौशिक, नेपाल सिंह, देशपाल गुर्जर, आशु शर्मा, इरशाद खान, शिवा सैनी, अतुल कुमार, सीमा जाटव, डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
डीएम से एक सप्ताह में निर्दोषों को जेल से बाहर कराने की मांग की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें