जिला टॉपर को 31 हजार का चेक देकर किया सम्मानित
गंगानगर। यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट में जिला टॉपर सुशांत को मवाना के पूर्व चेयरमैन ने बुधवार को 31 हजार रुपये का चेक व गीता देकर सम्मानित किया। भविष्य में पढ़ाई के लिए किताबों का खर्च वहन करने की बात कही।
इंचौली थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव निवासी सुशांत सिंह पुत्र अमरपाल सिंह ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में जिला टॉप किया। इसको लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बुधवार को मवाना के पूर्व चेयरमैन डॉ. नरेश चंद्रा ने सुशांत के गांव पहुंचकर उसे 31 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। वहीं संस्कार समृद्धि के लिए गीता भेंट की। नरेश चंद्रा ने बताया कि भविष्य में आगे की पढ़ाई में सुशांत की किताबों का खर्च व अन्य चीजों के लिए मदद करेंगे। बताया कि इस प्रकार के छात्रों से अन्य छात्र भी प्रोत्साहित होते है। वहीं सुशांत को क्षेत्र के लिए गर्व बताया। सुशांत के पिता अमरपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि सुशांत मवाना स्थित एएस इंटर कॉलेज का छात्र है और उसने इंटरमीडिएट में 91 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया। समाजसेवी अजय सागर, रतन लाल सिंह, धर्मवीर, मदनपाल, पूरन सिंह, इंदर व सतपाल आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
मवाना के पूर्व चेयरमैन ने गीता भी की भेंट