गार्गी गर्ल्स स्कूल में पूल पार्टी का आयोजन
गंगानगर। गार्गी गर्ल्स स्कूल में बुधवार को पूल पार्टी का आयोजन किया गया। स्कूल के किंडरगार्टन में बच्चों ने पानी में जमकर लुत्फ उठाया और मस्ती की। स्वीमिंग कॉस्टयूम पहनकर स्विमिंग पूल में पानी के साथ खेले। रेन डांस किया। इस बीच शिक्षिकाओं ने भी बच्चों के साथ खूब मस्ती की। प्रधानाचार्या अनुपमा सक्सेना ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।