फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट सेवा के लिए जीओसी मेजर जनरल के. मनमीत को सेना मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीओसी मेजर जनरल के. मनमीत को सेना मेडल
विज्ञापन

मेरठ। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पदक पाने वाले बहादुरों की सूची बृहस्पतिवार को जारी हो गई। इसमेें पश्चिमी यूपी के सब एरिया कमांडर मेजर जनरल के. मनमीत सिंह को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए सेना मेडल - डिवोशन टू ड्यूटी दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति की तरफ से हर साल गणतंत्र दिवस पर बहादुरी और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मेडल पाने वालों की घोषणा की जाती है। प्रेस इंफॉरमेशन ब्यूरो डिफेंस विंग की तरफ से जारी सूची में इस बार 390 अफसरों-जवानों को मेडल दिए गए हैं। एक अशोक चक्र, एक कीर्ति चक्र, 14 शौर्य चक्र, 28 परम विशिष्ट सेना मेडल, चार उत्तम युद्घ सेना मेडल, दो बार टू अति विशिष्ट सेवा मेडल, 49 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 10 युद्ध सेवा मेडल, दो बार टू सेना मेडल गैलेंट्री, 86 सेना मेडल गैलेंट्री, 38 सेना मेडल-डिवोशन टू ड्यूटी समेत 390 मेडल वालों की सूची जारी की गई है। इसमें मेरठ कैंट से पश्चिमी यूपी के सब एरिया कमांडर मेजर जनरल के. मनमीत सिंह का नाम भी शामिल है। सेना पदक सम्मान असाधारण कर्तव्य निष्ठा या साहस का परिचय देने पर दिया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें