फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में होगी गणतंत्र दिवस की पेरेड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। बारिश के बाद कोहरा और शीतलहर शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। आसमान पर छाए बादल और शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई। हालांकि 11 बजे का बाद धूप निकली तो उससे लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन शीतलहर चलती रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 और न्यूनतम 57 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि रात के तापमान में .3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी चौबीस से 48 घंटे तक ठंड का असर बना रहेगा। शुक्रवार को भी सुबह हल्का कोहरा रहेगा, दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें