फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर-BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इरमा तूफान प्रभावित इलाकों में भारतीय भी फंसे
बिजनौर। अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को आने वाले तूफान इरमा से प्रभावित होने वालों में बड़ी संख्या में भारतीय भी हैं। इनमें बिजनौर के भी कुछ लोग हैं। कुछ लोग इलाका खाली कर जा चुके हैं तो कुछ फ्लोरिडा में ही रुके हुए हैं। इनके परिवार भी चिंतित हैं और लगातार फोन कर वहां के हालात की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

फ्लोरिड राज्य के मियामी , फलोरिडा और टैंपा आदि में ये तूफान आज रात से कल के बीच प्रभावी होगा। इन शहरों को पूरी तरह खाली कराने के आदेश दिए गए हैं। जनपद के झालू की सपना वहां के एक कालेज में प्रवक्ता है और फ्लोरिडा में रहती है। उन्होंने बताया कि तूफान का रुख पश्चिम की ओर हो गया है। उनके यहां कम प्रभाव होगा, लेकिन रात को तेज हवाएं आ सकती हैं। वह अपने मकान को बंद कर भीतर ही है। उन्होंने बताया कि अब तक की सूचना के हिसाब से मियामी, टैंपा तथा समुद्र के आसपास की आबादी ज्यादा प्रभावित होगा। रात में मियामी में तूफान सक्रिय हो जाएगा। टैंपा में कल दिन में तूफान पहुंचेगा। सपना ने बताया कि टैंपा और समुद्र के किनारे के शहरों में इस तरह के चक्रवाती तूफान के कारण कई दिन तक समुद्र का पानी भरा रहता है। गंदगी और कीचड़ भी रहती है। इसकी सफाई में कई कई दिन लग जाते हैं। अब तो बस इंतजार है कि कब इरमा आएगा और क्या-क्या प्रभावित हुआ। बिजनौर निवासी टैंपा में रहने वाले इंजीनियर अंशुल कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में हजारों की संख्या में भारतीय रहते हैं। सरकार की सूचना पर अधिकांश घर खालीकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। वे भी मित्रों के साथ छह घंटे की ड्राइव कर अटलांटा आ गए हैं। अंशुल कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी के ही टैंपा में तीन सौ के आसपास इंजीनियर और अन्य कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि कल तूफान सक्रिय होगा। उसके बाद ही पता चलेगा कि क्या हालत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें