फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में अभिजीत ने जीते चार पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटिंग में अभिजीत ने जीते चार पदक
विज्ञापन

सहारनपुर। देहरादून स्थित जसपाल राणा शूटिंग रेंज में आयोजित उत्तराखंड राज्य अंतर विद्यालीय शूटिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के आवास विकास निवासी राहुल चौधरी के पुत्र अभिजीत चौधरी ने चार पदकों पर कब्जा कर जनपद का नाम रोशन किया। अभिजीत ने दो स्वर्ण एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री सतपाल महाराज के हाथों सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की
सहारनपुर। मदर टेरेसा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सरदार पटेल इंटर कॉलेज जंधेड़ा में आयोजित किया गया। इसमें कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कुल 375 में से 50 प्रतिशत बच्चों के दांतों में केविटी पाई गई। डॉ. नीतू चौधरी ने बच्चों को सुबह-शाम दांत अच्छे से साफ करने की सलाह दी। टॉफी, चॉकलेट और फास्ट फूड से दूर रहने की सलाह दी। 60 फीसदी बच्चों में आयरन, हीमोग्लोबिन, और प्राटीन्स की कमी मिली, जिन्हें जरूरी उपाय करने की सलाह दी गई। शिविर को सफल बनाने में डा. सौम्य कर्णवाल, डॉ. नीतू चौधरी, डॉ. सौरभ चड्ढा, राजीव, विपिन, माधुरी कौशिक, शीबा मलिक, निशा जयसवाल, सारांशिका, मीनू, प्रिया, मोहित, शुभम, अनस, अजीत आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें