फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगानगर।
ग्राम सलारपुर स्थित एफसीआई के गोदाम पर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार देर रात छापा मारकर सरकारी अनाज भरी तीन गाड़ियां पकड़ीं। गंगानगर पुलिस ने गोदाम इंचार्ज और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत 10-12 मजदूरों को हिरासत में लिया है। हालांकि शुक्रवार सुबह मजदूरों को छोड़ दिया। अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गंगानगर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में एफसीआई का गोदाम है। यहां से आसपास के क्षेत्र में राशन डीलरों को गेहूं और चावल की आपूर्ति की जाती है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रवीण प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश चंद मिश्रा, अजीत प्रताप सिंह की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात करीब 12:30 बजे केन्द्र पर बिना परमिशन गाड़ियों में राशन लोड करने की सूचना पर छापा मारा। अधिकारियों के मुताबिक तीन गाड़ियां गोदाम के अंदर खड़ी थीं। एक गाड़ी में चावल के बोरे और अन्य दो गाड़ियों में गेहूं के बोरे लादे जा रहे थे। अधिकारियों की छापेमारी से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इसकी अधिकारियों ने गंगानगर पुलिस को सूचना दी। इसकी जानकारी पाकर एसओ ओपी सिंह टीम के साथ पहुंचे। पुलिस एक दर्जन मजदूर और गोदाम प्रभारी राहुल गौड़ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हिमांशु समेत अनाज से भरी तीनों गाड़ियों को थाने ले आई। अधिकारियों द्वारा रात करीब दो बजे गंगानगर थाने में तहरीर दी गई। इसके आधार पर पुलिस ने सुबह राहुल गौड़ और हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, राशन से भरी गाड़ियों और दोनों आरोपियों को छुड़ाने के लिए गंगानगर थाने पर राशन माफिया का जमावड़ा लगा शुरू हो गया।
विज्ञापन

हम तो वहीं करते हैं जो अधिकारी कहते हैं
देर रात मौके से पकड़े गए गोदाम इंचार्ज राहुल गौड़ ने पुलिस को बताया कि राशन गाड़ियों में लोड करके विभिन्न स्थानों पर भेजना आदि अधिकारियों के आदेश पर किया जाता है। केन्द्र इंचार्ज जो कहते हैं वहीं करते हैं।
विज्ञापन

फैला है राशन की कालाबाजारी का जाल
सलारपुर में एफसीआई का गोदाम होने से कुछ वर्षों में गंगानगर, इंचौली और मवाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में राशन की कालाबाजारी का जाल फैल चुका है। राशन डीलर और ठेकेदारों की सेंटिंग से हर माह गरीबों को बांटे जाने वाला राशन गोदाम से रिलीज हो जाता है परंतु रास्ते में ही बेच दिया जाता है। कुछ माह पूर्व इंचौली और पबला गांव के डीलरों के खिलाफ ग्रामीणों ने राशन को रास्ते में ही बेचे जाने की शिकायत की थी। वहीं, एक माह पहले इंचौली स्थित रोजेट फार्म हाउस में करीब दो सौ बोरे अनाज और सात सौ बोरे खाली पकड़े थे। जिसमें मंडप मालिक पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें