फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम रही बारिश, गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान में आई गिरावट, आज भी हो सकती है बारिश
विज्ञापन

मोदीपुरम। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर होती रही। हालांकि कुछ स्थानों पर तो काफी तेज बारिश हुई। इससे जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं गर्मी से लोगों को राहत भी मिली है।
वेस्ट यूपी में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी मौसम सुबह से ही बदला रहा, दिन में काले बादलों के बीच कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। हाईवे पर दिन में तो शाम को गढ़ रोड पर मूसलाधार बारिश हुई। इससे सड़कों पर जलभराव हो गया और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम आर्द्रता 98 और न्यूनतम 77 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 19 मिमी रिकॉर्ड की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि शनिवार को भी वेस्ट यूपी में बारिश का असर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों के लिए सोना है यह बारिश
यह बारिश फसलों के लिए सोना है। खासकर धान की फसल और गन्ने के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आरएस सेंगर का कहना है कि रुक रुक कर होने वाली बारिश से फसलों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। वहीं 15 सितंबर तक वेस्ट यूपी से मानसून वापस हो जाता है। अभी मेरठ और वेस्ट यूपी में बारिश कम हुई है। आने वाले दिनों में बारिश की और जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें