फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे के तहत बनेगा 214 एमएलडी का एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिलाधिकारी द्वारा महानगर में ड्रेनेज व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बृहस्पतिवार को नगर निगम, एमडीए, जल निगम, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। जिसमें नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत स्वीकृत 214 एमएलडी क्षमता का एसटीपी संयंत्र निर्माण कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

बैठक में परियोजना प्रबंधक, जल निगम इकाई-द्वितीय द्वारा बताया गया कि नगर क्षेत्र में 680 किमी सीवर लाइन का निर्माण किया जा चुका है तथा तथा 1021 किमी सीवर लाईन का निर्माण शेष है, जिसमें से 86.56 किमी सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। नगर निगम का 72 एमएलडी क्षमता का एसटीपी प्लांट ग्राम कमालपुर में संचालित है। एमडीए के 12 एसटीपी कुल 107 एमएलडी क्षमता के संचालित हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर क्षेत्र में मुख्य रूप से ओडियन नाला, आबू नाला-1 तथा आबू नाला-2 के जल शोधन हेतु 214 एमएलडी क्षमता का एसटीपी संयंत्र निर्माण का प्रस्तावित है, जो नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत है। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने महानगर में सीवर लाइन के अवशेष कार्यों को पूर्ण कर शतप्रतिशत सीवेज व्यवस्था निर्माण कर शोधन हेतु कार्ययोजना तैयार करने के अलावा महानगर के नालों की सफाई कराने और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें