फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर दी छापेमारी की सूचना, व्यवस्था कीं दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर दी छापेमारी की सूचना, व्यवस्था कीं दुरुस्त
विज्ञापन

गन्ना सेंटरों पर लगातार दूसरे दिन भी की कार्रवाई, तौल लिपिक ने एक-दूसरे को किया अलर्ट
मेरठ। गन्ना सेंटरों पर घटतौली पकड़ने के लिए दूसरे दिन भी छापेमारी की गई। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने करीब आधा दर्जन सेंटरों का निरीक्षण किया। हालांकि छापेमारी की सूचना फ्लैश होने के बाद तौल लिपिकों ने अनियमितता दूर कर लीं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शनिवार के अंक में गन्ना घटतौली की खबर प्रकाशित की थी। उसके बाद मवाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन सेंटरों पर छापेमारी की थी। रविवार को दूसरे दिन भी उप गन्ना आयुक्त ने करीब आधा दर्जन सेंटरों पर छापेमारी की। इसमें खादर क्षेत्र के हस्तिनापुर के दो और मीरापुर क्षेत्र के तीन सेंटर शामिल रहे। हालांकि छापेमारी की सूचना पर तौल लिपिक तंत्र अलर्ट हो गया है। व्हाट्सएप पर बने ग्रुप के जरिये एक दूसरे लिपिकों को छापेमारी की सूचना दे दी गई। इसके चलते कहीं कोई अनियमितता नहीं मिली। एक दो जगह किसानों को दी जाने वाली सुविधा का अभाव मिला। पानी और छाया का इंतजाम नहीं होने पर तौल लिपिकों को कड़ी लगाई गई। इसके साथ ही मिलों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। हरपाल सिंह ने बताया कि चालू सीजन में अब तक परिक्षेत्र में 1800 से ज्यादा सेंटरों का निरीक्षण किया जा चुका है। 19 गंभीर अनियमितताएं पकड़ी जा चुकी है और 19 तौल लिपिकों के लाइसेंस निलंबित किए जा जा चुके हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें