फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर आज से तीन दिन नहीं लगेगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी ड्यूटी में लगाए गए चिकित्सक और स्टाफ
विज्ञापन


मेरठ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अर्बन हेल्थ सेंटरों के चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लिहाजा वह तीन दिन तक प्रशिक्षण करेंगे। इससे शहरी क्षेत्र के नौ स्वास्थ्य केंद्र प्रभावित होंगे, जिनमें सोमवार से तीन दिन तक (25 से 27 मार्च) ओपीडी नहीं लगेगी। इससे हजारों की आबादी प्रभावित होगी।
यह अर्बन हेल्थ सेंटर हैं, मलियाना, शकूरनगर, जयभीमनगर, इस्लामाबाद, लल्लापुरा, कुंडा, झंडापुर, मवाना और सरधना हैं। इन अर्बन हेल्थ सेंटरों में प्रत्येक पर हर रोज 100 से ज्यादा मरीज ओपीडी में आते हैं। प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन सभी हेल्थ सेंटरों के चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार का कहना है कि चुनाव में चिकित्सकों की ड्यूटी लगी है। प्रशासन के निर्देश हैं, जिसका अनुपालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी लगाए जाने से चिकित्सक-स्टाफ परेशान
चुनाव में ड्यूटी लगाए जाने से मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी के चिकित्सक और आयुष के चिकित्सक-स्टाफ परेशान है। वह अपनी ड्यूटी कटवाने की जुगत में लगे हुए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने भी मेडिकल कॉलेज केप्रधानाचार्य की भी ड्यूटी लगा दी है, वहीं चिकित्सकों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जगह पीठासीन अधिकारी बना दिया गया है। इसका भी विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें