फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में दब कर रह जाते है जाम से निजात दिलाने के सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

तहसील-पुलिस प्रशासन की बैठक में उठा जाम का मुद्दा
- तहसील सभागार में व्यापारियों के साथ हुई प्रशासन की बैठक
मवाना। जाम से निजात दिलाने के लिए सोमवार को तहसील सभागार में व्यापारियों, सभासदों के साथ तहसील प्रशासन और पुलिस की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों व सभासदों ने जाम से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव, तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, सीओ पंकज कुमार, सीओ किठौर आलोक सिंह के नेतृत्व में नगर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सोमवार को तहसील सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापारी नेता शैवाल दुबलिश, सुरेश चंद आर्य, कैलाश चंद कौशिक, भूपेंद्र त्यागी, गोपाल अग्रवाल, दीन मोहम्मद आदि ने जाम से निजात दिलाने के लिए सुझाव रखे। व्यापारियों व सभासदों ने कहा कि नगर में थ्री व्हीलर, अवैध ई-रिक्शा के संचालन, सड़क किनारे पार्किंग, दुकान के बाहर सामान रखे जाने, नगर के बीच से गन्ने के ओवरलोड वाहन गुजरने के कारण जाम लगता है। व्यापारियों ने मिल रोड पर जाने वाले वाहनों को हस्तिनापुर रोड से गुजर रहे बाईपास से निकाले जाने, फलावदा से आने वाले वाहनों को नाले की पटरी दुरुस्त कराकर वहां से निकाले जाने आदि सुझाव दिए। वहीं व्यापारी नेता डॉ. फराहीम ने कहा कि जाम से निजात दिलाने के लिए रखी गई बैठक का वह स्वागत करते है। परंतु यहां रखे जाने वाले सुझाव को यदि अमल में लाए जाएं तभी यह बैठक सफल होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी आयोजित बैठक में जाम को लेकर सुझाव मांगे गए थे, परंतु पुलिस प्रशासन की हीला-हवाली के चलते नगर के लोगों को जाम से मुक्ति नहीं मिल सकी। दुकानों के आगे नगर पालिका द्वारा लगाए गए खड़ंजे पर मार्किंग की जाए व सड़क पर अस्थायी डिवाइडर बनाया जाएं। सीओ मवाना पंकज कुमार का कहना है कि ओवरलोड वाहन, अवैध ई-रिक्शा के संचालन आदि पर कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन मोहम्मद अय्यूब कालिया ने कहा कि नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए पार्किंग व्यवस्था की जाएगी और तहसील के साथ मिलकर जल्द ही नगर के अंदर फिलहाल अस्थायी रुप से डिवाइडर लगाया जाएगा। यह प्रयोग सफल रहा तो पीडब्लूडी विभाग से गुजारिश कर यहां पक्का डिवाइडर बनवाया जाएगा। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि व्यापारी व सभासदों द्वारा दिए गए सुझाव पर अमल किया जाएगा और जल्द ही नगर के लोगों को जाम से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें