फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

210बी के बाहर ड्रामा, सासंद के सुबह को लगाए होडिंग शाम को हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 210बी आरआर मॉल की दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार रात से ही व्यापारियों ने दुकानों के बाहर धरना दे दिया। इस दौरान सांसद के खिलाफ लगे होर्डिंग और फ्लैक्स चर्चा में रहे। हालांकि शनिवार शाम इन्हें व्यापारियों ने हटा लिया।
विज्ञापन

नौ जुलाई 2016 को आरआर मॉल के ध्वस्तीकरण के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी। कार्रवाई के दौरान ग्राउंड फ्लोर की दुकानें रह गईं थी। इन दुकानों में अब व्यापारियों का सामान रखा है। कैंट बोर्ड इन दुकानों को अवैध बताकर ध्वस्त करने के लिए प्लानिंग कर रहा है। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि उनके पास हाईकोर्ट का स्टे आर्डर है। कैंट बोर्ड इस मामले में ज्यादती कर रहा है। शुक्रवार रात से ही व्यापारियों ने दुकानों के बाहर धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वे प्रशासन को पत्र लिख चुके हैं। अगर इसके बाद भी कार्रवाई की गई तो वे आत्मदाह कर लेंगे। वहीं, व्यापारियों द्वारा सांसद के खिलाफ होर्डिंग लगाए जाने को लेकर आबूलेन पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
कलक्ट्रेट में बनी प्लानिंग
सोमवार को होने वाले इस ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट में पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की बैठक हुई। जिसमें अभियान की प्लानिंग करते हुए मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों की ड्यूटी तय कर दी गई। बताया गया कि अभियान के दौरान सेना के जवान भी मौजूद रहेंगे। पूरे इलाके को सील करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें