मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण के जोन ए अधिकारियों ने शनिवार को नूर नगर स्थित ऐरा गार्डन और लिसाड़ी रोड पर अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की। जिसमें अली हसन के अवैध निर्माण पर सीलिंग कार्रवाई की। ऐरा गार्डन भूखंड संख्या- एन 92 आफताब अहमद के भवन में रहने वाले लोगों को मकान खाली करने की चेतावनी दी। एमडीए अधिकारी ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान जोन ए के अधिकारी करनवीर सिंह, नोडल अधिकारी नीरज कुमार, अवर अभियंता राकेश महलवाल, ओमप्रकाश अनुचर, विनय कुमार मेट, कमल सिंह मौजूद रहे।