फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी होंडा सिटी, बचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ अड्डे पर शनिवार रात को एक होंडा सिटी कार ट्रक में घुस गई। इस दौरान कार सवार परिवार के लोग बाल-बाल बचे। इस दौरान कार ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि सड़क पार करता एक युवक टक्कर लगने घायल हो गया। जिसके बाद कार चालक और ट्रक चालक में मारपीट की नौबत आ गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

देर रात तक हुआ ट्रेजरी व बैंकों में काम
मेरठ। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन शनिवार को ट्रेजरी व बैंकों में देर रात तक काम हुआ। सरकारी लेनदेन का समस्त काम एसबीआई की कैंट ब्रांच में हुआ। डिप्टी मैनेजर श्याम बिहारी शाह के अनुसार मध्यरात्रि 12 बजे तक सरकारी खातों में 23 करोड़ 89 लाख की रकम जमा हुई। आयकर विभाग ने 29 लाख और रेलवे ने एक करोड़ 7 लाख रुपया सरकारी कोष में जमा कराया। प्रदेश सरकार के सरकारी महकमों ने रात्रि 12 बजे तक करीब 72 करोड़ का भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें