कंकरखेड़ा। जवाहर नगर की मद्रासी बस्ती में अवैध शराब की सूचना पर पुलिस टीमों ने कई घरों में छापामारी की। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने करीब एक दर्जन घरों से 20 पेटी अवैध शराब बरामद की है। कई युवकों को भी हिरासत में लिया गया है।
सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में कंकरखेड़ा, दौराला, पल्लवपुरम, ब्रह्मपुरी, टीपी नगर ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को संयुक्त रुप से रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर की मद्रासी बस्ती में अवैध शराब के लिए जगह-जगह छापामारी की। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि अवैध शराब की करीब 20 पेटियां बरामद हुई हैं। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।