फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में विदित जैन का इंडिया टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर निवासी विदित जैन का 10 मीटर एयर राइफल में टीम इंडिया के लिए चयन हो गया है। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा परिणाम घोषित किए गए हैं। करन पब्लिक स्कूल की शूटिंग रेंज में अभ्यास करने वाले विदित दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उनके कोच अभिनव चौधरी ने बताया कि विदित ने पिछले साल केरल में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में ब्रांज हासिल किया। जबकि इसी साल जनवरी में शूटिंग में शानदार प्रदर्शन किया। विदित के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन एनआरआई हुआ। वे यूथ टीम से भारत के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन

कहानी प्रतियोगिता में रजनी चयनित
मेरठ। लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय कहानी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय पांचली की सहायक अध्यापिका रजनी अग्रवाल का चयन हुआ है। इसी माह लखनऊ में चार दिवसीय कहानी प्रतियोगिता में प्रदेश के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें प्रदेश में 38 अध्यापकों का चयन हुआ है। रजनी अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विशेषज्ञों द्वारा विषय-वस्तु, कहानी की भाषा शैली, छात्र-प्रतिक्रिया, समय-सीमा, कहानी के प्रकार के आधार पर कहानी का प्रस्तुतीकरण मूल्यांकन किया गया। चयन के बाद रजनी के परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें