आज तड़के पांच बजे से रहेगी नो एंट्री
मेरठ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए नो एंट्री सुबह पांच बजे से लागू होगी। इस दौरान भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि शहर में 15 प्वाइंटों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। स्कूल, कॉलेजों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, साइकिल रेली, मैराथन दौड़ व अन्य कार्यक्रमों को देखते हुए प्वाइंट बनाए गए हैं। मोदीपुरम फ्लाईओवर, सरधना फ्लाईओवर, टीपीनगर गेट, शॉप्रिक्स मॉल तिराहा, दौराला फ्लाईओवर, मोहिउद्ीनपुर, घाट चौकी परतापुर, रोहटा फ्लाइओवर, बिजली बंबा चौकी, किठौर कस्बा, किठौर थाना मोड़, चौकी मवाना खुर्द, सैनी तिराहा मवाना रोड और खरखौदा से शहर की तरफ नो एंट्री के समय भारी वाहन नहीं आने दिए जाएंगे। साथ ही जिन स्थानों पर प्रभातफेरी और साइकिल रैली निकाली जाएगी, वहां भी यातायात व्यवस्था को देखते हुए चार पहिया वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा।