फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंसरों में जूतम-पैजार, किए गए सारे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात बाउंसरों में जमकर जूतम-पैजार हो गई। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 12 बाउंसरों को हटा दिया है। इसे लेकर मेडिकल में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में आए दिन होने वाले हंगामे और मारपीट की घटनाओं के बाद 12 बाउंसरों को रखा गया था। मरीजों के तीमारदार बाउंसरों पर भी अक्सर मारपीट करने के आरोप लगाते रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार रात इमरजेंसी के बाहर आधा दर्जन से ज्यादा बाउंसर आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। सूचना पर मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाकर झगड़ा निपटाया।
हालांकि सोमवार को प्रमुख अधीक्षक ने सारे बाउंसरों को हटा दिया। प्रमुख अधीक्षक का कहना है कि ड्यूटी को लेकर झगड़ा हुआ था, जिस कारण ये निर्णय लिया गया है। वहीं, मेडिकल में चर्चा है कि बाउंसर मरीजों को बाहर किसी नर्सिंग होम में एंबुलेंस के जरिए लेकर जाते थे। इसी वजह से उनमें झगड़ा हुआ था। इस संबंध में कुछ कर्मचारी अधिकारियों से शिकायत करने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन

रात आठ बजे के बाद गेट रहेगा बंद
मेडिकल इमरजेंसी के सामने वाला मेडिकल कॉलेज का गेट रात को आठ बजे के बाद बंद करने की तैयारी है। इसके बाद कोई बाहरी एंबुलेंस इमरजेंसी के बाहर नहीं रहेगी। सिर्फ मुख्य द्वार खुला रहेगा।
विज्ञापन

खास बात
- मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर भिड़े
- प्रमुख अधीक्षक ने 12 बाउंसरों को मेडिकल से निकाला
- मरीजों को दूसरे अस्पताल में भेजने का भी इन पर आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें