फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने गिनायी तीन साल की उपलब्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने गिनाई उपलब्धियां
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ हापुड़ लोकसभा से सांसद राजेंद्र अग्रवाल की तीन साल की उपलब्धियों पर प्रकाशित पत्रिका का शुक्रवार को विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग रहे।
गढ़ रोड स्थित एक विवाह मंडप में आयोजित कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इन तीन वर्षों में मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग, मेरठ में चोरी की कारों के अवैध कटान का मामला, गन्ना किसानों के भुगतान आदि पर काम किया। इसके साथ ही सांसद आदर्श ग्राम भगवानपुर चट्टावन पर उन्होंने कहा कि, 35 सोलर लाइट, एक करोड़ रुपये के विद्युत सुदृढ़ीकरण का कार्य, गांव में गैस एजेंसी की स्थापना समेत अन्य कार्य कराए। खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने सांसद की उपलब्धियों पर प्रकाशित ‘16वीं लोकसभा में तीन वर्ष’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर अतुल गर्ग ने बताया कि उन्होंने फर्जी राशन कार्ड को समाप्त करने की नीति अपनाई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ व संचालन महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हापुड़ विधायक विजयपाल, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन, प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, ललित नागदेव, मुकेश सिंघल, डॉ. विशाल सारस्वत, ब्रह्म पाल सिंह, राजीव रस्तोगी, अमित शर्मा, अजीत चौहान, नीरज त्यागी, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, सुरेश जैन रितुराज, सतीश गर्ग, विवेक रस्तोगी, वीर सिंह कर्दम, गजेंद्र शर्मा, मुकेश ठाकुर, प्रवीण अग्रवाल, राखी त्यागी, संगीता पंडित, सरला शर्मा, अंजू वारियर, सीमा श्रीवास्तव, राकेश सिरोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन नहीं आठ साल का विकास
सांसद राजेंद्र अग्रवाल की तीन साल की उपलब्धियों पर अप्रत्यक्ष रूप से भाजपाई ही सवाल उठाते नजर आये। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि सांसद के पीए का फोन उनके पास आया था। जबकि सांसद को व्यक्तिगत रूप से उन्हें बुलाना चाहिए था। सांसद की तीन साल की उपलब्धियों पर उन्होंने कहा कि यह तीन नहीं आठ साल की उपलब्धियां है। विकास की बात करें तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है।
खास बात
खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने किया तीन सालों के विकास कार्यों की पत्रिका का विमोचन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें