फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर-3

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड पर मसूरी गांव के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे बाइक सवार तीन युवकों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बाइक में मिले कागजों के अनुसार युवक अकबरपुर गांव निवासी हैं। युवकों के बारे में जानकारी की जा रही है। हादसे के वक्त युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें