फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम के पहले दिन इमामबारगाहों में मजलिसों का दौर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहर्रम के पहले दिन इमामबारगाहों में मजलिसों का दौर शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम के साथ इमामबारगाहों में गमगीन माहौल में मजलिसों का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार को मुहर्रम की पहली तारीख में शहर के जैदी फार्म, लोहिया नगर में अजाखानों और इमामबारगाहों में मौलानाओं ने खिताब पेश किए।
घंटाघर स्थित इमामबारगाह मनसबिया में मौलाना तहजीब उल हसन, छोटी करबला हुसैन चौड़ा कुआं अब्बास बाकरी, हुसैनाबाद पूर्वा फैयाज अली स्थित मरहूम अलहाज डॉ. सैय्यद इकबाल हुसैन के अजाखाने में मौलाना एवं प्रोफेसर हामिद हुसैन ने खिताब पेश किया। जबकि जैदी सोसाइटी के इमामबारगाह पंजेतनी में आजमगढ़ के मौलाना अम्मार हैदर रिजवी, दरबारे हुसैनी जैदी फार्म में मौलाना जिनांन असगर मौलाई, इमामबारगाह जन्नत उल बकी में मौलाना समर अब्बास तथा लोहियानगर स्थित अबू तालिब में मौलाना अम्मार हैदर रिजवी ने मजलिसों में शोहदाये कर्बला को याद करते हुए नजराने अकीदत पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूसों के मार्गों पर उचित व्यवस्था की मांग
मुहर्रम महीने की दूसरी तारीख को शहर में जुलूसों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। जो मुहर्रम की दसवीं तारीख तक जारी रहेगा। मुहर्रम कमेटी के संयोजक सैय्यद शाह अब्बास सफवी ने जिलाधिकारी से जुलूसों के सभी मार्गों पर साफ-सफाई और लाइट की उचित व्यवस्था कराने की मांग की हैं। कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि मुहर्रम की दूसरी तारीख को जुलजनाह का जुलूस बरामद होकर जाहिदियान इमामबारगाह से शाम 5 बजे शुरू होगा। जो सुभाष बाजार शिया मस्जिद से होकर मरहूम नायाब बेगम मंजूर हुसैन के अजाखाने जाहिदियान पर खत्म होगा। कमेटी के अनुसार जुलूसों का सिलसिला मुहर्रम की तीसरी तारीख से लगातार जारी रहेगा।

खास बात
शहर के मुख्य अजाखानों में गमगीन माहौल में खिताब पेश किए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें