फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर कदीम के एक युवक की शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भावनपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हसनपुर कदीम निवासी शहनवाज (27) पुत्र निजामुद्दीन ऑटो चलाता था। शनिवार दोपहर शहनवाज गढ़ रोड पर पहुंचा था। आरोप है कि शहर के थाना क्षेत्र की निवासी दूसरे समुदाय की महिला उसे बुलाकर ले गई थी। उसके बाद रात में महिला ने शहनवाज के घर पर सूचना दी कि शहनवाज की हालत खराब है। परिजन अजय अस्पताल पहुंचे तो वहां शहनवाज की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद परिजनों ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। शहनवाज के भाई शाहबेज ने महिला, उसके दो बेटों और एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि अभी तक मामला अवैध संबंधों के शक में जहर देकर हत्या करने का आया है। तहरीर के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

- मृतक के परिजनों ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें