फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के निजीकरण से गुणवत्ता हो रही खत्म
विज्ञापन

मेरठ। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बुधवार को राम सहाय इंटर कॉलेज में बैठक हुई। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी ने कहा कि शिक्षा के बढ़तेे निजीकरण के कारण गुणवत्ता खत्म होती जा रही है। शिक्षा में बदलाव के लिए संगठन का संघर्ष चलता रहेगा। डॉ. त्यागी ने बताया कि संगठन का ग्रीष्म कालीन शिविरदिसंबर में आयोजित होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष राजवीर त्यागी के अनुसार जुलाई माह में संघ द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर राठी और संचालन जिलामंत्री विजेंद्र ध्यानी ने किया। इस दौरान सुभाष चंद्र कौशिक, चंद्र शर्मा, देवेंद्र पंवार, डॉ. हरिओम त्यागी, विकास चौधरी, शुमेंद्र राव, निर्दोष त्यागी, राजकुमार शर्मा, हरीश कुमार, अनिल कुमार, अनुराग शर्मा, कर्म सिंह, सहदेव सिंह, प्रवीण कुमार, चंद चौहान, दिनेश त्यागी, रमेश कुमार, पवनवीर सिंह, लीला सिंह, सुरेश कुमार, हेम सिंह वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्यों की समस्याओं को हल करें
मेरठ। प्रदेशीय तदर्थ प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन की बुधवार को सदर स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मंडलीय स्तर की बैठक हुई। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने तदर्थ प्रधानाचार्य के विनियमितिकरण की समस्याओं के निवारण की मांग की। जिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अंजू रानी और अन्य पदाधिकारियों ने अन्य जिलों के पदाधिकारियों का चुनाव किया। इसमें बागपत के महामंत्री राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष बीरपाल सिंह और कोषाध्यक्ष राकेश मोहन, जनपद के महामंत्री रविकांत सिंह तथा कोषाध्यक्ष के लिए अशोक कुमार को नामित करने का फैसला किया गया। अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सहारनपुर धर्मेंद्र शर्मा, बागपत जिलाध्यक्ष बीरपाल सिंह, सुशील कुमार शर्मा, आरती खन्ना, राजबीर सिंह, अशोक कुमार, राकेश मोहन, नईम अली खान, सत्य कुमार, सुलेखा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें